• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. नवरात्रि 2023
  3. नवरात्रि पूजा
  4. Ghata sthapana muhurat according to Cape town Mauritius
Written By

Shardiya Navratri 2023: मॉरिशस में घट स्थापना का समय और शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2023: मॉरिशस में घट स्थापना का समय और शुभ मुहूर्त - Ghata sthapana muhurat according to Cape town Mauritius
Ghata sthapana muhurat 2023 navratri: 15 अक्टूबर 2023 को शारदीय नवरात्रि का त्योहार प्रारंभ होने वाला है। टाइम झोन के अंतर के चलते भारत और अन्य देशों में घट स्थापना का मुहूर्त अलग अलग रहेगा। यदि आप मॉरिशस में रहते हैं तो यहां जानिये की आप किस तारीख और समय को घट स्थापना करके नवरात्रि के 9 दिनों का उत्सव मनाना प्रारंभ कर सकते हैं।
 
मॉरिशस cape town के अनुसार घट और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त | Ghatasthapana muhurat 2023 navratri according to Mauritius cape town time:-
 
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ- 14 अक्टूबर 2023 को रात्रि 09 बजकर 54 मिनट पर।
प्रतिपदा तिथि समाप्त- 15 अक्टूबर 2023 को रात्रि 11 बजकर 02 मिनट पर।
 
घट स्थापना का मुहूर्त: 15 अक्टूबर को सुबह 08 बजकर 55 मिनट से 09 बजकर 51 मिनट तक।
घट स्थापना अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 31 मिनट से दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक।
संध्या पूजा का गोधूलि शुभ मुहूर्त: शाम को 06 बजकर 12 मिनट से 07 बजकर 21 मिनट तक।
निशीथ काल पूजा मुहूर्त: रात्रि 11 बजकर 33 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक।
 
घटस्थापना के लिए आवश्यक सामग्री | Ghatasthapana ki samagri:-
  • फूल माला
  • लाल वस्त्र
  • अक्षत यानी साबूत चावल
  • अशोक या आम के पत्ते
  • जटा वाला नारियल
  • सुपारी और कुंकुम
  • कलश, गंगाजल या साफ स्वच्छ पानी
  • सप्तधान्य (7 तरह के अनाज)
  • मिट्टी का एक बर्तन
  • पवित्र स्थान की मिट्टी

घट स्थापना कैसे की जाती है | Ghatasthapana kaise kare:-
  1. घट अर्थात मिट्टी का घड़ा। इसे नवरात्रि के प्रथम दिन शुभ मुहूर्त में ईशान कोण में स्थापित किया जाता है।
  2. घट में पहले थोड़ी सी मिट्टी डालें और फिर जौ डालें। फिर एक परत मिट्टी की बिछा दें। एक बार फिर जौ डालें। फिर से मिट्टी की परत बिछाएं। अब इस पर जल का छिड़काव करें। इस तरह उपर तक पात्र को मिट्टी से भर दें। अब इस पात्र को स्थापित करके पूजन करें।
  3. जहां घट स्थापित करना है वहां एक पाट रखें और उस पर साफ लाल कपड़ा बिछाकर फिर उस पर घट स्थापित करें। घट पर रोली या चंदन से स्वास्तिक बनाएं। घट के गले में मौली बांधे।
 
कलश स्थापना विधि | Kalash Sthapana Vidhi:-
  • एक तांबे के कलश में जल भरें और उसके ऊपरी भाग पर नाड़ा बांधकर उसे उस मिट्टी के पात्र अर्थात घट के ऊपर रखें। अब कलश के ऊपर पत्ते रखें, पत्तों के बीच में नाड़ा बंधा हुआ नारियल लाल कपड़े में लपेटकर रखें।
  • अब घट और कलश की पूजा करें। फल, मिठाई, प्रसाद आदि घट के आसपास रखें। इसके बाद गणेश वंदना करें और फिर देवी का आह्वान करें।
  • अब देवी- देवताओं का आह्वान करते हुए प्रार्थना करें कि 'हे समस्त देवी-देवता, आप सभी 9 दिन के लिए कृपया कलश में विराजमान हों।'
  • आह्वान करने के बाद ये मानते हुए कि सभी देवतागण कलश में विराजमान हैं, कलश की पूजा करें। कलश को टीका करें, अक्षत चढ़ाएं, फूलमाला अर्पित करें, इत्र अर्पित करें, नैवेद्य यानी फल-मिठाई आदि अर्पित करें।
ये भी पढ़ें
Navratri Colors 2023: जानें नवरात्रि के 9 रंग और उनके महत्व के बारे में