शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Yogi Adityanath controversial personal in 2018
Written By

विवादों के बादशाह हैं यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विवादों के बादशाह हैं यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ - Yogi Adityanath controversial personal in 2018
भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता किसी भी मामले में कम नहीं है, लेकिन हनुमानजी पर टिप्पणी करके उन्होंने विवाद को अपने गले लगा लिया। हनुमानजी को दलित बताकर योगी देश की विवादित शख्सियतों की सूची में शीर्ष पर आ गए। वेबदुनिया के ज्यादातर पाठकों ने योगी को वर्ष 2018 की सबसे विवादित व्यक्तित्व माना।
 
वेबदुनिया ने अपने सर्वे में सवाल पूछा था कि भारत की सबसे विवादित शख्सियत कौन है? इसके लिए 10 विकल्प भी उपलब्ध करवाए गए थे। हिन्दी भाषी सर्वाधिक 44.47 फीसदी लोगों ने माना कि योगी सबसे ज्यादा विवादित शख्सियत हैं। नवजोतसिंह सिद्धू (36.56 प्रतिशत) दूसरे स्थान पर रहे। उल्लेखनीय है कि पंजाब के मंत्री सिद्धू अपनी पाकिस्तान यात्रा के चलते काफी विवाद में रहे थे। वहीं भगोड़े कारोबारी विजय माल्या तीसरे स्थान पर रहे।
तमिल में मामला कुछ अलग ही रहा। सर्वाधिक 36.49 फीसदी तमिल भाषियों ने विजय माल्या को सबसे विवादित व्यक्ति माना, जबकि सुब्रमण्यम स्वामी दूसरे स्थान पर रहे। योगी यहां तीसरे स्थान पर रहे। वहीं मराठी, गुजराती और कन्नड़ भाषियों ने माना कि नवजोत सिद्धू सबसे विवादित व्यक्ति हैं।
 
भारत की सबसे बड़ी घटना : इसी तरह भारत की सबसे बड़ी घटना के सवाल पर वेबदुनिया की सभा भाषाओं के पाठकों ने एक सुर में कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की हार वर्ष 2018 की सबसे बड़ी घटना है। इसके बाद केरल में बाढ़, सबरीमाला मंदिर प्रवेश विवाद और पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के निधन को भी लोगों ने बड़ी घटना माना।