गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. weather jammu kashmir uttarakhand snowfal all over india cold waves
Written By
Last Modified: सोमवार, 7 जनवरी 2019 (12:53 IST)

मौसम अपडेट : पहाड़ों पर बर्फीले बम से कांपा उत्तर भारत, पंजाब से मध्यप्रदेश तक शीतलहर का कहर...

मौसम अपडेट : पहाड़ों पर बर्फीले बम से कांपा उत्तर भारत, पंजाब से मध्यप्रदेश तक शीतलहर का कहर... - weather jammu kashmir uttarakhand snowfal all over india cold waves
जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भारी बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में शीत लहर हिमाचल के शिमला, मनाली, किन्नौर और डलहौजी समेत कई इलाकों में रविवार को भारी बर्फबारी हुई है। 
 
वैष्णोदेवी मंदिर की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई है। उत्तराखंड में मसूरी के धनौटी और सुरकंडा इलाकों में रविवार से शुरू हुआ हिमपात का दौर सोमवार को भी जारी है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी से उत्तरी भारत में शीतलहर चल रही है। हिमाचल प्रदेश में पारा शून्य से नीचे चला गया। उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फ की चादर बिछी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम में राहत मिलने के कोई आसार नहीं है।
 
हिमालच में पारा शून्य से नीचे : हिमाचल में जोरदार बर्फबारी की ऊंचाई वाले ज्यादातर स्थानों पर पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। सोमवार को लाहौल-स्पीती में राज्य का सबसे कम तापमान माइनस 12 डिग्री रहा। किनौर के कल्पा में तापमान माइनस 8 डिग्री, मनाली में माइनस 3.6 डिग्री और शिमला में माइनस 0.7 डिग्री दर्ज किया गया।
 
तापमान और कोहरे ने बढ़ाई परेशानी : मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के आसमान  पर बना प्रेरक चक्रवात हरियाणा की तरफ चला गया है इससे हवा का रुख उत्तर की तरफ हो रहा है। यही कारण है कि मध्यप्रदेश में रात का तापमान तो बढ़ा है, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट आई है। भोपाल में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। 
 
पंजाब और हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हरियाणा के नारनौल में रविवार को न्यूनतम पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री नीचे था। इलाके में यह सबसे सर्द स्थान रहा। हालांकि सामेवार को इसमें डेढ़ डिग्री का उछाल आया और यह 5 डिग्री पर पहुंच गया।
 
बर्फबारी से जम्मू बेहाल : जम्मू में भी भारी बर्फबारी के कारण घरों की छत, सड़कों, वाहनों और पेड़ों पर बर्फ जमा है। चंबा में पीने का पानी तक जम गया है। कल्पा में तापमान माइनस 8 रिकॉर्ड किया गया। श्र‍ीनगर में एक फीट तक बर्फ जमी है। कई स्थानों पर वाहन फंस गए हैं। राजौरी से मिली खबर के अनुसार यहां भी बर्फबारी के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
 
केदारनाथ में जमी तीन फुट बर्फ : उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ के मार्ग भी बंद हो चुके हैं। बाबा केदारनाथ में पिछले दो दिनों से आसमान से आफत की बर्फ गिर रही है और 3 फुट तक जमा हो गई। बर्फबारी के कारण मंदिर भी बर्फ से ढंक गया है और बाहर नंदी की मूर्ति तक दिखाई नहीं दे रही है।

केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी ने लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। खून जमा देने वाली ठंड लोगों को डरा रही है। बद्रीनाथ में 2 फुट तक जमी हुई है। चमौली में बर्फबारी के कारण कड़ाड़े की ठंड है। बेहद खराब मौसम के कारण यमुना घाटी के 44 गांवों का सड़क मार्ग से संपर्क टूट चुका है।
 
वैष्णोदेवी का हुआ बर्फीला श्रृंगार : जम्मू कश्मीर में रिकॉर्ड बर्फबारी से माता वैष्णोदेवी के मंदिर की पहाड़ियों पर भी सफेद चादर-सी बिछ गई है। यहां मां शेरावाली का बर्फीला श्रृंगार हुआ है और तापमान शून्य से नीचे रहने के बाद भी भक्त मां के दर्शन का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं।
ये भी पढ़ें
नौसेना की कार्रवाई में अलकायदा से जुड़ा बदावी ढेर, ट्रंप ने की पुष्टि