मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Two twin sisters got married by same person
Written By
Last Updated : सोमवार, 5 दिसंबर 2022 (17:24 IST)

दो जुड़वां बहनों से एक ही शख्स ने रचाई शादी, वीडियो वायरल, पुलिस ने दूल्हे पर दर्ज किया केस

twins marriage
एक अजीबोगरीब घटना के तहत महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक कार्यक्रम में मुंबई की दो जुड़वा बहनों ने एक ही व्यक्ति से शादी की। हैरानी की बात है कि दोनों बहनें आईटी पेशेवर हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। सोलापुर जिले के मालशिरस तहसील में यह शादी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक शिकायत के आधार पर अकलुज थाने में दूल्हे के विरूद्ध भादंसं की धारा 494 (पति या पत्नी के जीवित रहते फिर से शादी करना) के तहत असंज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत के अनुसार, इस व्यक्ति ने 36 वर्षीय दो जुड़वा बहनों से शादी की, जो आईटी पेशेवर हैं। दूल्हा और दुल्हन के परिवार इस विचित्र शादी के लिए राजी हुए थे। ये दोनों लड़कियां कुछ दिनों पहले अपने पिता के गुजर जाने के बाद से अपनी मां के साथ रह रही थीं।
edited by navin rangiyal