रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Tikri Border open for 2 wheelers and ambulance
Written By
Last Modified: शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (14:14 IST)

बड़ी खबर, टिकरी बॉर्डर पर रास्ता खोला गया, 2 पहिया वाहनों और एंबुलैंस को मिली इजाजत

बड़ी खबर, टिकरी बॉर्डर पर रास्ता खोला गया, 2 पहिया वाहनों और एंबुलैंस को मिली इजाजत - Tikri Border open for 2 wheelers and ambulance
नई दिल्ली। आंदोलनकारी किसानों और पुलिस प्रशासन के बीच हुई बैठक में शनिवार को टिकरी बॉर्डर पर रास्ता खोलने पर सहमति बन गई। यहां से 2 पहिया वाहनों और एंबुलैंस को गुजरने की इजाजत मिल गई है।
 
हालांकि किसानों ने अभी यह भी शर्त रखी हुई है कि रास्ते को सुबह खोला जाएगा और रात को बंद किया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि टिकरी बॉर्डर पर शुक्रवार को आधी रात को उस समय तनाव फैल गया जब पुलिस ने रास्ता खोलने का प्रयास किया। पुलिस ने जैसे ही आखिरी अवरोधक हटाकर रास्ता खोलने का प्रयास किया किसान जेसीबी के आगे लेट गए।
 
किसानों ने रात में ही यहां सभा शुरू कर दी। भीड़ जुटा ली गई और ऐलान कर दिया कि वे अब बॉर्डर नहीं खुलने देंगे, चाहे कुछ भी हो जाए।
 
किसानों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि 10 फीट रास्ता खोलने की बात कही गई थी लेकिन पूरे 40 फीट का रास्ता खोला जा रहा है। हंगामे के बाद यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
ये भी पढ़ें
GSITS में 'युवा और साइबर अपराध सुरक्षा' पर विशेषज्ञ सत्र का आयोजन