रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. This time there will be more heat, North East will have to face heat wave
Last Updated : शुक्रवार, 1 मार्च 2024 (18:39 IST)

इस बार पड़ेगी ज्यादा गर्मी, उत्तर पूर्व को करना पड़ेगा लू का सामना

पूरे मौसम के दौरान अल-नीनो परिस्थितियों के बने रहने का अनुमान

इस बार पड़ेगी ज्यादा गर्मी, उत्तर पूर्व को करना पड़ेगा लू का सामना - This time there will be more heat, North East will have to face heat wave
Meteorological department forecast for summer: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को कहा कि भारत में इस वर्ष गर्मी के मौसम की शुरुआत काफी अधिक गर्म रहने की संभावना है तथा पूरे मौसम के दौरान अल-नीनो परिस्थितियों के बने रहने का अनुमान है।
 
उसने कहा कि उत्तर-पूर्व प्रायद्वीपीय भारत- तेलंगाना, आंध्र प्रदेश एवं उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक तथा महाराष्ट्र एवं ओडिशा के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक दिनों तक लू चलने का पूर्वानुमान है।
 
विभाग ने कहा कि देश में मार्च में सामान्य से अधिक वर्षा (दीर्घकालिक औसत 29.9 मिलीमीटर के 117 प्रतिशत से अधिक) हो सकती है।
तापमान सामान्य से अधिक रहेगा : विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि भारत के ज्यादातर हिस्सों में मार्च और मई के बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि मार्च में उतर और मध्य भारत में लू चलने की संभावना नहीं है।
 
मानसूनी वर्षा अच्छी रह सकती है : महापात्रा ने कहा कि अलनीनो (मध्य प्रशांत महासागर में समुद्री जल के नियमित अंतराल पर गर्म होने की स्थिति) गर्मी के पूरे मौसम में बना रहेगा तथा उसके बाद तटस्थ स्थिति बन सकती है। ला-नीना परिस्थिति मानसून के उत्तरार्ध में बनने की संभावना है। यह आमतौर पर भारत में अच्छी मानसूनी वर्षा से संबंधित है।
लोकसभा चुनाव पर रहेगा गर्मी का साया : लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है। अत: उम्मीदवारों को तपती गर्मी में चुनाव प्रचार करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। (भाषा/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
ये भी पढ़ें
Adani Group मध्यप्रदेश में करेगा 75000 करोड़ रुपए निवेश, इस क्षेत्र में होगा सबसे ज्‍यादा Investment