• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Target killing of 29 people in Jammu and Kashmir in 2022
Written By सुरेश एस डुग्गर
Last Modified: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (17:42 IST)

2022 में आतंकवादियों ने 29 लोगों को बनाया 'टारगे‍ट किलिंग' का शिकार

2022 में आतंकवादियों ने 29 लोगों को बनाया 'टारगे‍ट किलिंग' का शिकार - Target killing of 29 people in Jammu and Kashmir in 2022
जम्मू। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने करीब साढ़े 9 माह में 29 लोगों को टारगेट किलिंग का शिकार बनाया। इनमें कश्मीरी पंडित, गैर कश्मीरी श्रमिक एवं कुछ स्थानीय लोग भी शामिल हैं। इस वर्ष पहली हत्या 29 जनवरी को अनंतनाग में अली मोहम्मद नामक एक पुलिस कर्मी की गई थी। आइए जानते हैं इन आतंकियों ने कब-कब टारगेट किलिंग को अंजाम दिया... 
 
जनवरी 2022
  • 29 जनवरी : बिजबिहाड़ा, अनंतनाग में अली मुहम्मद नामक पुलिसकर्मी की हत्या।
फरवरी 2022
  • 11 फरवरी : बांडीपोरा में जुबैर अहमद नामक पुलिसकर्मी की हत्या।
मार्च 2022
  • 2 मार्च : कुलगाम में पंच मुहम्मद याकूब डार की हत्या।
  • 6 मार्च : श्रीनगर के मीराकदल में 2 नागरिकों की हत्या।
  • 9 मार्च : खनमोह श्रीनगर में सरपंच समीर बट की हत्या।
  • 11 मार्च : कुलगाम में सरपंच शब्बीर अहमद की हत्या।
  • 12 मार्च : शोपियां में सीआरपीएफ के जवान मुख्तार अहमद की हत्या। जवान अवकाश पर घर आया था।
  • 21 मार्च : बडगाम में नागरिक तज्जमुल राथर की हत्या।
अप्रैल 2022
  • 4 अप्रैल : मैसूमा श्रीनगर में केरिपुब जवान की हत्या।
  • 13 अप्रैल : कुलगाम में हिन्दू नागरिक सतीश सिंह की हत्या।
  • 15 अप्रैल : पट्टन में सरपंच मंजूर बांगरू की हत्या।
  • 16 अप्रैल : कोकरनाग में लांस नायक नशीन की हत्या।
  • 18 अप्रैल : पुलवामा के काकपोरा में आरपीएफ के दो जवानों की हत्या।
मई 2022
  • 12 मई : कश्मीरी पंडित राहुल बट की बडगाम के चडूरा में हत्या।
  • 12 मई : पुलवामा में कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल रियाज अहमद की हत्या।
  • 24 मई : श्रीनगर के अंचर इलाके में कश्मीर पुलिस के सैफुल्लाह कादरी की हत्या।
  • 25 मई : बडगाम के चडूरा में टीवी आर्टिस्ट मरीन बट की हत्या।
  • 31 मई : कुलगाम के गोपालपोरा में कश्मीरी पंडित टीचर रजनी बाला की हत्या।
जून 2022
  • 2 जून : राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले बैंक मैनेजर विजय कुमार की कुलगाम में हत्या।
  • 2 जून : बडगाम में बिहारी श्रमिक दिलखुश की हत्या।
  • 17 जून : पुलवामा के पंपोर में कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर फायक हमद की हत्या।
अगस्त 2022
  • 4 अगस्त : बिहारी श्रमिक मुहम्मद मुनीर की बिजबिहाड़ा में हत्या।
  • 5 अगस्त : कुलगाम में एक नागरिक की हत्या।
  • 11 अगस्त : बांडीपोरा में बिहारी श्रमिक मुहम्मद अमरीज की हत्या।
  • 13 अगस्त : राजौरी में फिदायीन हमले में 5 सैनिकों की मौत।
  • 16 अगस्त : शोपियां में कश्मीरी पंडित सुनील कुमार की हत्या।
अक्तूबर 2022
  • 2 अक्तूबर : पुलवामा में कश्मीर पुलिस के जवान की हत्या।
  • 15 अक्तूबर : शोपियां में कश्मीरी पंडित पूर्ण कृष्ण बट की हत्या।
  • 17 अक्तूबर : शोपियां में यूपी के कन्नौज जिले के निवासी श्रमिक मुनीष कुमार व राम सागर की हत्या।