बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Taj Mahal, Top 10 Tourist Places
Written By
Last Modified: गुरुवार, 25 मई 2017 (21:38 IST)

दुनिया के 10 शीर्ष दर्शनीय स्थलों में ताजमहल भी

दुनिया के 10 शीर्ष दर्शनीय स्थलों में ताजमहल भी - Taj Mahal, Top 10 Tourist Places
नई दिल्ली। एक सर्वेक्षण मे दुनिया के 10 शीर्ष दर्शनीय स्थलों में भारत का ताजमहल भी शामिल है। इस साल के ‘टॉप 10 ट्रेवलर्स च्वाइस अवॉर्ड‘ (लैंडमार्क) में शामिल होने वाला ताज महल एक मात्र भारतीय स्थल है। आगरा स्थित ताजमहल को प्रेम का प्रतीक कहा जाता है और यह दुनिया के प्रमुख आश्चर्यों में से एक है।
 
इस सूची में शीर्ष पर है कंबोडिया का अंगोर वाट। सूची में अबू धाबी स्थित शेख जायद ग्रांड मोस्क्यू सेंटर, स्पेन स्थित मेजक्युता कैथ्रेडल डे कोडरेबो व वेटिकल सिटी स्थित सेंट पीटर्स बासिलिया, माचू पिकू (पेरू) व चीन की महान दीवार शामिल है।
 
ट्रिपएडवाइजर इंडिया के कंट्री मैनेजर निखिल गंजू ने कहा, भारत में अनेक उल्लेखनीय लैंडमार्क हैं, जिनकी यात्रा से देश के समृद्ध इतिहास को जानने का अच्छा मौका मिल सकता है। वहीं एशिया सूची के अनुसार अंगोर वाट के बाद ताजमहल दूसरे स्थान पर है। एशिया सूची में भारत से आमेर का किला 12वें व हरमंदर साहिब 16वें स्थान पर रखा गया है।
 
सूची में भारत के दस सबसे दर्शनीय स्थलों में ताजमहल पहले स्थान पर है। इसके बाद क्रमश: आमेर किला (जयपुर), स्वामीनारायण अक्षरधाम (दिल्ली), बांद्रा वर्ली समुद्री मार्ग (मुंबई), कुतुब मीनार (दिल्ली), आगरा किला, हरमंदर साहिब (अमृतसर), हुमायूं का मकबरा (दिल्ली), गेटवे आफ इंडिया (मुंबई) व मेहरानगढ़ का किला (जोधपुर) को रखा गया है। (भाषा)