शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Supreme court on Ayodhya case
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018 (15:10 IST)

अयोध्या विवाद, फिर टली सुनवाई, नहीं होगा नया पक्ष

अयोध्या विवाद, फिर टली सुनवाई, नहीं होगा नया पक्ष - Supreme court on Ayodhya case
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में अयोध्या मामले में अब अगली सुनवाई 14 मार्च को होगी।
 
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि अब इस मामले में कोई नया पक्ष नहीं जोड़ा जाएगा साथ ही कोई नई अर्जी भी स्वीकार नहीं की जाएगी। अदालत ने कहा कि हम इस मामले को विवादित जमीन की तरह ही देखेंगे। 
 
गौरतलब है कि अदालत में गीता और रामायण समेत 22 किताबें रखी गईं, जिनके अनुवाद में लगने वाले वक्त के मद्देनजर अदालत ने सुनवाई के लिए 14 मार्च की तरीख तय की है। 
 
दूसरी ओर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि मंदिर बनाने के लिए कोर्ट की क्या जरूरत। जब राज्य और केन्द्र में हमारी सरकार है तो फिर अदालत का क्या मतलब।
ये भी पढ़ें
बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया को पांच साल की कैद