गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Statue of unity Britain
Written By
Last Modified: रविवार, 4 नवंबर 2018 (15:54 IST)

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर बवाल, ब्रिटेन ने इस तरह कसा भारत पर तंज

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर बवाल, ब्रिटेन ने इस तरह कसा भारत पर तंज - Statue of unity Britain
गुजरात में बनी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बीच ब्रिटेन की मीडिया ने सरदार पटेल की इस मूर्ति को लेकर भारत सरकार पर निशाना साधा है।
 
ब्रिटिश मीडिया ने दावा किया कि जब भारत यह मूर्ति बना रहा था उस बीच ब्रिटेन ने भारत को करीब एक अरब पाउंड की आर्थिक मदद दी। 
 
ब्रिटेन की वेबसाइट, डेली मेल ने लिखा है कि ब्रिटेन के करदाताओं का पैसा प्रत्यक्ष रूप से मूर्ति निर्माण में नहीं लगा बल्कि भारत में हुए विभिन्न विकास कार्यों में लगा है। लेकिन अगर भारत अपना पैसा मूर्ति बनाने में खर्च नहीं करता तो उन प्रॉजेक्ट्स का खर्च खुद उठा सकता था।
 
इस खबर में भारत को तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बताया गया है। यह भी दावा किया गया है कि भारत को जितनी आर्थिक मदद मिलती है, उससे कई गुना ज्यादा की मदद वह खुद दूसरे देशों की करता है। इसमें यह भी कहा गया है कि ब्रिटेन को अब भारत की मदद नहीं करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें
जयस के हीरालाल अलावा के बाद अब डॉ. आनंद राय भी इंदौर 5 से कांग्रेस के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव!