शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Smriti Irani, Textile sector, FDI
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017 (19:51 IST)

कपड़ा क्षेत्र में एफडीआई 3 गुना बढ़ा : स्मृति ईरानी

कपड़ा क्षेत्र में एफडीआई 3 गुना बढ़ा : स्मृति ईरानी - Smriti Irani, Textile sector, FDI
नई दिल्ली। देश के कपड़ा क्षेत्र में पिछले डेढ़ से 2 साल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 3 गुना हो गया है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि यह इस उद्योग में विदेशी निवेशकों के बढ़ते भरोसे का प्रतीक है।
 
ईरानी ने भारत आर्थिक सम्मेलन में परिचर्चा में भाग लेते हुए कहा कि देश में मानव  निर्मित फाइबर क्षेत्र अच्छी खबर का इंतजार कर सकता है, क्योंकि इसकी संभावनाओं को  बढ़ाने के लिए एक अंतरमंत्रालयी समूह (आईएमजी) का गठन किया गया है। 
 
उन्होंने कहा कि पहली बार मानव निर्मित रेशा क्षेत्र की संभावनाओं का पता लगाने को  आईएमजी का गठन किया गया है, जो यह पता लगाएगा कि किस तरीके से दरों को प्रतिस्पर्धी बनाया जा सकता है। मुझे उम्मीद है कि जल्द इस मोर्चे पर कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। इस सम्मेलन का आयोजन विश्व आर्थिक मंच ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ भागीदारी में किया है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
जीएसटी पर सरकार की बड़ी घोषणाएं