• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rainfall in Tamil Nadu and Arunachal
Written By
Last Updated : शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (09:05 IST)

Weather Alert: तमिलनाडु और अरुणाचल में हुई वर्षा, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में बारिश की संभावना

Weather Alert: तमिलनाडु और अरुणाचल में हुई वर्षा, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में बारिश की संभावना - Rainfall in Tamil Nadu and Arunachal
नई दिल्ली। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी उत्तरप्रदेश और उससे सटे बिहार पर बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे क्षेत्र पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पूर्वी उत्तरप्रदेश और बिहार पर बने चक्रवाती परिसंचरण से लेकर मध्यप्रदेश होते हुए उत्तरी गुजरात तक औसत समुद्र तल से 3.5 से 5.8 किमी के बीच फैली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कोमोरिन के आसपास बना हुआ है। इस चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा केरल और तटीय कर्नाटक से होते हुए पूर्वी मध्य अरब सागर तक फैली हुई है।

स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश में एक या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा, असम के कुछ हिस्सों, सिक्किम और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मेघालय, तटीय ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। यहां कुछ स्थानों तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि तथा हिमपात होने की भी संभावना है।
 
उत्तर पंजाब, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, तटीय आंध्रप्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है। 23 अक्टूबर को पंजाब के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है और हरियाणा, उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें
उत्तराखंड में 400 से ज्यादा पर्यटक फंसे, सुन्दरढूंगा घाटी में 5 ट्रैकरों की मौत, पिंडारी से 42 को सुरक्षित निकाला