शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Railway to charge fine on heavy luggage in trains
Written By
Last Updated : मंगलवार, 5 जून 2018 (12:27 IST)

सावधान, महंगा पड़ेगा ट्रेन में ज्यादा समान ले जाना, लगेगा जुर्माना

सावधान, महंगा पड़ेगा ट्रेन में ज्यादा समान ले जाना, लगेगा जुर्माना - Railway to charge fine on heavy luggage in trains
रेल यात्रा के दौरान तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाना अब यात्रियों को खासा महंगा पड़ सकता है। रेलवे इसके लिए देशभर के सभी रेल मंडलों में 8 से 22 जून तक एक अभियान चला रहा है।
 
इस अभियान के तहत उन मुसाफिरों पर विशेष नजर रखी जाएगी जो ट्रेन के रिजर्व कोच में निर्धारित वजन से अधिक सामान लेकर जाते हैं।
 
यदि गंतव्य पर पहुंचने के बाद जांच के दौरान अगर यात्री के पास निशुल्क सीमा से अधिक सामान पाया गया तो अतिरिक्त सामान पर पार्सल चार्ज का 6 गुना अधिक अथवा न्यूनतम 50 रुपए जुर्माना वसूला जाएगा।
 
क्या है नियम : फिलहाल फर्स्ट एसी में यात्री 70 किलो सामान के साथ यात्रा कर सकता है इसमें अधिकतम छूट 15 किलो है। जबकि सेकंड एसी में ये छूट 50 किलो और अधिकतम छूट 10 किलो है। इसके अलावा थर्ड एसी में मुफ्त सीमा 40 किलो ले जाने की है, जबकि अधिकतम छूट 10 किलो है।
 
इसके अलावा स्लीपर में मुफ्त सामान ले जाने की सीमा 40 किलो है और अधिकतम छूट यहां 10 किलो है। वहीं, जनरल क्लास में 35 किलो तक सामान ले जाया जा सकता है। इसमें अधिकतम सामान ले जाने की छूट 10 किलो है।