शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi, Kailash Mansarovar Yatra, Lord Shiva
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (23:52 IST)

राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना

Rahul Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना हो गए। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस तीर्थयात्रा का उद्देश्य देश और जनता की समृद्धि और सफलता के लिए भगवान शिव का आशीर्वाद लेना है। यात्रा करीब 12 से 15 दिन तक चलेगी। सुरजेवाला ने सुरक्षा कारणों से यात्रा मार्ग की जानकारी नहीं दी।
 
 
उन्होंने कहा कि शिवभक्त कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे भगवान शिव के वास स्थल कैलाश पर्वत और मानसरोवर की परिक्रमा करेंगे। यात्रा में करीब 12 से 15 दिन लगेंगे, लेकिन सुरक्षा कारणों से वास्तविक मार्ग की जानकारी नहीं दी जा सकती। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर यात्रा में अवरोध पैदा करने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया। कैलाश मानसरोवर यात्रा हर साल जून से सितंबर के बीच होती है।
 
गौरतलब है कि राहुल गांधी 26 अप्रैल को जिस विमान से दिल्ली से कर्नाटक के हुबली हवाई अड्डे जा रहे थे, उसमें तकनीकी खामी आ गई थी और यह बाईं ओर काफी झुक गया था। विमान तेजी से नीचे की ओर जाने लगा, लेकिन बाद में इस स्थिति से उबर गया और सुरक्षित उतर सका। इसके 3 दिन बाद 29 अप्रैल को राहुल ने यहां एक रैली में ऐलान किया था कि वे कैलाश मानसरोवर यात्रा करना चाहते हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
महंगाई की बड़ी मार...लगातार तीसरे महीने महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर