• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi
Written By
Last Updated :अमेठी , मंगलवार, 16 जनवरी 2018 (15:05 IST)

राहुल गांधी बोले- परेशान मत हो अम्मा, बेटा ठीक हो जाएगा

राहुल गांधी बोले- परेशान मत हो अम्मा, बेटा ठीक हो जाएगा - Rahul Gandhi
अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में दरबार लगाकर एक फरियादी मां को भरोसा दिलाया कि उसके बेटे का इलाज होगा और वह ठीक हो जाएगा। 
 
कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र में पहली बार राहुल गांधी ने मंगलवार को मुंशीगंज गेस्ट हाउस में दरबार लगाया। उन्होंने फरियादियों का दु:ख-दर्द सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनका काम होगा। फरियादियों की सुबह से ही लम्बी लाइन लगी थी।
 
अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को यहां पहुंचे गांधी ने आज यहां मुंशीगंज गेस्टहाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने फरियादियों की फरियाद सुनी। इस बीच अमेठी तहसील के वार्ड नंबर 12 के गंगागंज सखनपुर के निवासी किस्मतुल अपने जवान बेटे मोहम्मद सरवर को लेकर मुंशीगंज गेस्ट हाउस पर लेकर पहुंची।
 
किस्मतुल का जवान बेटा फालिज अटैक से ग्रस्त होने के चलते व्हील चेयर पर चलने को मजबूर है। वह बेटे के इलाज के लिए पैसे नहीं जुटा पा रही है। उसने राहुल गांधी से बेटे का इलाज करवाने की गुहार लगाई। गांधी ने उसे इलाज में मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि परेशान मत हो अम्मा इसका इलाज होगा और ठीक हो जाएगा। (वार्ता)