• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. President Murmu to attend Queen Elizabeth's funeral
Written By
Last Updated : बुधवार, 14 सितम्बर 2022 (17:10 IST)

राष्ट्रपति मुर्मू महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल

राष्ट्रपति मुर्मू महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल - President Murmu to attend Queen Elizabeth's funeral
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना जताने के लिए 17 से 19 सितंबर तक लंदन की यात्रा करेंगी। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। महारानी के निधन पर भारत ने रविवार को 1 दिन का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया था।
 
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर को निधन हो गया था। राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महारानी के निधन पर शोक जताया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर 12 सितंबर को यहां ब्रिटिश उच्चायोग गए और भारत की ओर से संवेदना जताई। महारानी के निधन पर भारत ने रविवार को 1 दिन का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया था।
 
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 70 साल के शासनकाल में भारत और ब्रिटेन के संबंध काफी विकसित और प्रगाढ़ हुए हैं। राष्ट्रमंडल के प्रमुख के रूप में उन्होंने दुनियाभर के लाखों लोगों के कल्याण के लिए अहम भूमिका निभाई। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में 8 सितंबर को निधन हो गया था। उनका 19 सितंबर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।(भाषा)
ये भी पढ़ें
Kuno National Park: क्या हैं चीता और तेंदुआ में अंतर? कौन है ताकतवर...