शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. President Draupadi Murmu planted a Kadamba tree in Indore
Last Updated : गुरुवार, 19 सितम्बर 2024 (12:07 IST)

राष्ट्रपति मुर्मू ने इंदौर की ऐतिहासिक रेसीडेंसी कोठी के प्रांगण में रोपा कदम्ब का पौधा

राष्ट्रपति मुर्मू ने इंदौर की ऐतिहासिक रेसीडेंसी कोठी के प्रांगण में रोपा कदम्ब का पौधा - President Draupadi Murmu planted a Kadamba tree in Indore
Murmu planted a Kadamba tree in Indore : मध्यप्रदेश दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर की ऐतिहासिक रेसीडेंसी कोठी (Residency Kothi) परिसर में गुरुवार सुबह कदम्ब (Kadamba) का पौधा लगाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस मौके पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल (Mangu Bhai Patel) और मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) भी मौजूद थे। उन्होंने इस परिसर में क्रमश: रुद्राक्ष और पारिजात के पौधे लगाए।
 
यादव ने जनकल्याणकारी योजनाओं का साहित्य भेंट किया : अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने उन्हें राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का साहित्य भेंट किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू ने मुख्यमंत्री को मध्यप्रदेश यात्रा की स्मृति स्वरूप राष्ट्रपति भवन का चित्र भेंट किया।

 
राष्ट्रपति इंदौर से उज्जैन रवाना : अधिकारियों ने बताया कि पौधारोपण के बाद राष्ट्रपति इंदौर से उज्जैन रवाना हो गईं, जहां वे महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगी और 'श्री महाकाल लोक' का भ्रमण करके इस परिसर के मूर्तिकारों से संवाद करेंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति इस धार्मिक नगरी में स्वच्छता मित्रों (सफाई कर्मियों) के सम्मान समारोह में भाग लेंगी और 1,692 करोड़ रुपए की लागत वाली उज्जैन-इन्दौर सिक्स लेन रोड के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी करेंगी।

 
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति गुरुवार को ही उज्जैन से इंदौर आकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के हीरक जयंती दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राज्य सरकार द्वारा 1964 में स्थापित विश्वविद्यालय इस साल अपने 60 साल पूरे कर रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
नड्डा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, बताया राजनीति का असफल उत्पाद