शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi Mann ki baat
Written By
Last Updated : रविवार, 25 जून 2017 (11:31 IST)

'मन की बात' में पीएम मोदी के भाषण से जुड़ी खास बातें...

'मन की बात' में पीएम मोदी के भाषण से जुड़ी खास बातें... - PM Modi Mann ki baat
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। कार्यक्रम से जुड़ी हर जानकारी... 

* किदांबी श्रीकांत ने इडोनेशियन ओपन का खिताब जीतकर देश का मान बढ़ाया। 
* बच्चों को खेल में रुचि हो तो उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। 
* 19 जून में मिशन मार्श के एक हजार दिन पूरे। 
* 2 दिन पहले इसरो ने 30 नैनो सैटेलाइट लांच किए। 
* भारत धरती ही नहीं अंतरिक्ष पर भी अपने पैर जमा रहा है।  
* योग के साथ साथ हमें अं‍तरिक्ष विज्ञान पर भी गर्व। 
* मदुरै की महिला का सामान सरकार ने खरीदा। 
* ई-मार्केट प्लेस GeM पर अपना माल बेंचे। 
* आग्रह करता हूं, करता रहूंगा, उम्मीद है कि बदलाव आएगा। 
* क्वीन एलिजाबेथ ने मुझे गांधी द्वारा उन्हें दिया गया खादी का रूमाल दिखाया।  
* गिफ्ट में खादी का रूमाल दें, बनाने वालों को मदद गिलेंगी। 
* बुके की जगह बुक देकर लोगों का स्वागत करें। 
* लोगों ने ड्यूटी के साथ ही योग को भी जीवन का हिस्सा बनाया। 
* 21 जून को किस देश में योग नहीं हुआ। 
* पहली बार बारिश में योग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 
* 21 जून को पूरा विश्व योगमय हो गया। 
* मन की बात में मोदी ने अटलजी की कविता पढ़ी।  
* इमरजेंसी में अखबारों को बेकार कर दिया गया।
* लोकतंत्र को आघात पहुंचाने वाली बातों को याद रखना होगा।  
* देश को काल कोठरी में बदल दिया गया था। 
* 25 जून 1975 की रात देश के लिए काली रात थी। 
*  स्वच्छता अब सरकारी आयोजन नहीं, जन आंदोलन बन गया है। 
* मेरी तरफ से सभी को ईद की शुभकामनाएं। 
* सभी मुसलमान भाईयों ने सरकारी मदद को लौटाते हुए कहा कि शौचालय हम बनवाएंगे इस राशि को गांव में विकास के अन्य कार्यों पर खर्च करें। 
* मुबारकपुर गांव के लोगों ने कोशिश कर खुद को खुले में शौच से मुक्त किया। 
* इस रमजान में मुबारकपुर गांव के लोगों ने शौचालय बनवाने का निर्णय किया।  
* भगवान जगन्नाथ यात्रा की देशवासियों को शुभकामनाएं। 
* आज से भगवान जगन्नाथ की यात्रा शुरू हो रही है।
* देश का मौसम बदल चुका है, मानसून समय पर पहुंच चुका है।
 
 
ये भी पढ़ें
मन की बात में मोदी ने पढ़ी अटलजी की यह कविता...