बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol Diesel rates in 4 metro cities
Written By
Last Modified: बुधवार, 22 सितम्बर 2021 (08:11 IST)

नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है 4 महानगरों में कीमत...

Petrol
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। लगातार 17 दिन से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। बीते 5 सितंबर को तेल कंपनियों ने 15 पैसे की कटौती की थी।
 
इंडियन ऑइल के अनुसार, दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.19 रुपए हैं जबकि डीजल के दाम 88.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 107.26 रुपए और 96.19 रुपए प्रति लीटर हैं।
 
चेन्नई पेट्रोल 98.96 रुपए और डीजल 93.26 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 101.72 रुपए और डीजल 91.84 रुपए प्रति लीटर हैं।
ये भी पढ़ें
Weather Alert: दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी, देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना