मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petroland Diesel
Written By
Last Updated : बुधवार, 8 सितम्बर 2021 (08:53 IST)

पेट्रोल और डीजल की कीमतें तीसरे दिन भी रहीं स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतें तीसरे दिन भी रहीं स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव | Petroland Diesel
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। रविवार को इन दोनों की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई। दिल्ली में आज बुधवार को इंडियन ऑइल के पंप पर पेट्रोल 101.19 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 88.62 रुपए प्रति लीटर पर रहा। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 88.62 रुपए प्रति लीटर पर रहा।

 
अमेरिकी बाजार में मंगलवार को ब्रेंट क्रूड 0.53 डॉलर प्रति बैरल घटकर 71.69 डॉलर प्रति बैरल पर और डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 94 सेंट की कम होकर 68.35 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। देश के 4 बड़े महानगरों में बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.34 व डीजल 88.77, मुंबई में पेट्रोल 107.26 व डीजल 96.19, चेन्नई में पेट्रोल 98.96 व डीजल 93.26 व कोलकाता में पेट्रोल 101.62 व डीजल 91.71 रुपए प्रति लीटर रहा।(वार्ता)
ये भी पढ़ें
इंडोनेशिया में जेल में आग से 41 कैदियों की मौत, 39 झुलसे