शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में भाव...
Written By
Last Modified: बुधवार, 9 सितम्बर 2020 (11:02 IST)

नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में भाव...

Petrol and diesel prices | नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में भाव...
नई दिल्‍ली। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस बीच राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 82.08 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.16 रुपए प्रति लीटर भाव पर बिक रहा है।

देश के 4 महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे। आज दिल्ली में डीजल का रेट 73.16 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा, जबकि पेट्रोल का रेट 82.08 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा।

वहीं देश के अन्‍य महानगरों कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 83.57 रुपए है, जबकि डीजल का भाव 76.66 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 88.73 रुपए है, वहीं डीजल 79.69 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 85.04 रुपए है, वहीं डीजल 78.54 रुपए प्रति लीटर भाव से बेचा जा रहा है।

सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और उसके बाद नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
ये भी पढ़ें
Live Updates : दफ्तर पर BMC की टीम देख भड़कीं कंगना, कही बड़ी बात...