• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Panneerselvam becomes New Tamil Nadu CM
Written By
Last Updated : मंगलवार, 6 दिसंबर 2016 (15:38 IST)

जयललिता का निधन, पनीरसेल्वम ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

जयललिता का निधन, पनीरसेल्वम ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ - Panneerselvam becomes New Tamil Nadu CM
चेन्नई। अन्नाद्रमुक प्रमुख जे जयललिता के निधन के बाद ओ पनीरसेल्वम ने आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह उनका इस पद के लिए तीसरा कार्यकाल है।
पनीरसेल्वम को राजभवन में राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर शपथ दिलाई। पनीरसेल्वम के बाद पिछली जयललिता कैबिनेट के सदस्य रहे कुल 31 मंत्रियों ने शपथ ली। 
 
वह तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले वह वर्ष 2003 और 2014 में भ्रष्टाचार के दो अलग-अलग मामलों में जयललिता के दोषी ठहराए जाने पर मुख्यमंत्री बने थे। (भाषा)