रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Oil companies released the latest prices of petrol and diesel
Written By
Last Updated : बुधवार, 1 मार्च 2023 (09:18 IST)

Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, जानिए देश के नगरों में क्या हैं दाम

New prices of petrol diesel
नई दिल्‍ली। बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कई जगह बदलाव दिख रहा है। आज तेल के खुदरा दाम नीचे आए हैं। पिछले 24 घंटे में वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में करीब 2 डॉलर का उछाल आया है। बावजूद इसके पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में आज गिरावट दिख रही।
 
लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.47 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी 10 पैसे गिरा और 89.6 रुपए लीटर पहुंच गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 30 पैसे गिरकर 107.24 रुपए लीटर हो गया तो डीजल 28 पैसे सस्‍ता होकर 94.04 रुपए लीटर बिक रहा है। कच्‍चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दिख रहा है। कच्‍चे तेल का भाव करीब डेढ़ डॉलर चढ़कर 83.89 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी बढ़त के साथ 76.59 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। दूसरी ओर गुरुग्राम में पेट्रोल 96.77 रुपए और डीजल 89.65, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.66, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
इंदौर में 3 रुपए लीटर महंगा हुआ दूध