मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Nitish Kumar, Resignation
Written By
Last Modified: गुरुवार, 27 जुलाई 2017 (00:52 IST)

नीतीश ने अंतरात्मा की आवाज पर दिया इस्तीफा

नीतीश ने अंतरात्मा की आवाज पर दिया इस्तीफा - Nitish Kumar, Resignation
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार अंतरात्मा की आवाज पर बिहार के मुख्यमंत्री पद से तीन बार इस्तीफा दे चुके हैं। अपने राजनीतिक जीवन में मुख्यमंत्री पद से तीसरी बार इस्तीफा दिया है।
        
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद उप मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा नहीं दिए जाने को लेकर जारी विवाद के बीच कुमार ने अपने राजनीतिक जीवन में मुख्यमंत्री पद से तीसरी बार इस्तीफा दिया है। कुमार ने अंतरात्मा की आवाज पर यह फैसला लिया है। 
             
कुमार ने पहली बार तीन मार्च 2000 से 10 मार्च 2000 तक आठ दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने लेकिन पर्याप्त बहुमत नहीं रहने के कारण उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। दूसरी बार 20 मई 2014 को उन्होंने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हुई करारी हार की जिम्मेवारी लेते हुए मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। 
            
कुमार ने इसी तरह भ्रष्टाचार और बेनामी संपत्ति के मुद्दे पर राजद से विवाद के बाद आज तीसरी बार मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया है। उल्लेखनीय है कि कुमार ने इससे पहले अगस्त 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में गैसल रेल दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रेलमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
नीतीश विधायक दल के नेता चुने गए, आज लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ