Last Modified: पटना ,
Monday, 5 June 2017 (12:39 IST)
टॉपर घोटाले पर क्या बोले नीतीश कुमार
Publish Date: Mon, 5 Jun 2017 (12:39 IST)Updated Date: Mon, 5 Jun 2017 (12:40 IST)
पटना। बिहार में हुए टॉपर घोटाले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नकल मामले की जांच हो रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में कोई धांधली नहीं हुई है।
नीतीश कुमार ने कहा कि शिक्षा में सुधार जारी है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने परीक्षा में चोरी रोकी है।
गौरतलब है बिहार में सेकडंरी रिजल्ट में टॉपर रहे गणेश कुमार पर उम्र हेराफेरी का आरोप है। गणेश कुमार अभी पुलिस हिरासत में है। गणेश फर्जी तरीके से 12वीं में टॉपर बना था। गणेश ने उम्र में हेराफेरी की थी। खबरें आ रही हैं कि गणेश का चिटफंड घोटाले से भी संबंध रहा है। गणेश चिटफंट कंपनी में एजेंट रहा है।