गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nirbhaya Case : Patiyala house Court stays execution of convicts till further orders
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (17:53 IST)

बड़ी खबर, Nirbhaya Case के दोषियों की फांसी फिर टली

Nirbhaya Case
नई दिल्ली। दिल्ली बहुचर्चित निर्भया मामले में (Nirbhaya Case) चारों दोषियों की फांसी एक बार फिर टल गई है। यह फैसला पटियाला कोर्ट ने सुनाया है। 
 
जानकारी के मुताबिक अब चारों दोषियों की फांसी अगले आदेश तक के लिए टल गई है। यह दूसरा मौका है जब निर्भया के दोषियों की फांसी टली है। पहले 22 जनवरी को फांसी होने वाली, फिर 1 फरवरी की तारीख फांसी के लिए तय हुई थी। इतना ही नहीं डेथ वारंट भी जारी हो चुका था। 
 
हालांकि आज यानी शुक्रवार को ही तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से कहा गया था कि इस मामले के तीन दोषियों को फांसी की सजा निर्धारित तारीख यानी 1 फरवरी को दी जा सकती है, लेकिन अदालत के नए आदेश के बाद फिलहाल चारों दोषियों की फांसी टल गई है।