• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nirbhaya case: convict Vinay sent from Mandoli to Tihar, Buxar jail orders for 10 hangings
Written By
Last Updated : मंगलवार, 10 दिसंबर 2019 (11:38 IST)

निर्भया केस : दोषी विनय शर्मा को मंडोली से भेजा गया तिहाड़ जेल, बक्सर जेल को मिले 10 फांसी के फंदों के ऑर्डर

निर्भया केस : दोषी विनय शर्मा को मंडोली से भेजा गया तिहाड़ जेल, बक्सर जेल को मिले 10 फांसी के फंदों के ऑर्डर - Nirbhaya case: convict Vinay sent from Mandoli to Tihar, Buxar jail orders for 10 hangings
नई दिल्ली। निर्भया केस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। निर्भया के साथ दरिंदगी करने वाले दोषियों में से एक विनय शर्मा को मंडोली जेल से तिहाड़ शिफ्ट किया गया है।

निर्भया मामले के दोषी मुकेश, पवन और अक्षय पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच यह भी खबर आ है कि बक्सर जेल को 10 फांसी के फंदों के लिए ऑर्डर दिया गया है। इसके बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि निर्भया के गुनाहगारों को फांसी देने की तैयारियां चल रही हैं।
 
विनय शर्मा ने फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजी है। गौरतलब है कि फांसी सजा पाए गुनाहगारों को फांसी पर लटकाने के लिए जो फंदे बनाए जाते हैं, वे बिहार की बक्सर जेल में ही तैयार होते हैं।
 
बक्सर जेल के अधीक्षक विजय अरोड़ा ने न्यूज चैनल आजतक पर कहा कि आला अधिकारियों के ऑर्डर पर इन फंदों की रस्सी को तैयार किया जा रहा है।
 
उन्होंने समाचार चैनल को बताया कि अफजल गुरु के लिए फांसी का फंदा यहीं पर तैयार किया गया था। हालांकि उन्होंने निर्भया केस के दोषियों को फांसी देने की तैयारियों से अनभिज्ञता जताई।
ये भी पढ़ें
चिली वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 38 लोग थे सवार