शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nana Patekar, Nitin Gadkari Rahul Gandhi Prime Minister Narendra Modi
Written By
Last Modified: बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (11:21 IST)

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है नाना पाटेकर के साथ नितिन गडकरी का यह वीडियो

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है नाना पाटेकर के साथ नितिन गडकरी का यह वीडियो - Nana Patekar, Nitin Gadkari Rahul Gandhi Prime Minister Narendra Modi
मुंबई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक टीवी चैनल से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गडकरी यह कहते हुए नजर आते हैं कि उनकी पार्टी ने लोगों से 'ऊंचे-ऊंचे वादे' किए। गडकरी का यह इंटरव्यू कुछ दिनों पहले एक मराठी चैनल पर दिखाया गया था। गडकरी के साथ अभिनेता नाना पाटेकर भी नजर आ रहे हैं। इस इंटरव्यू को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है।
 
गडकरी कह रहे हैं कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वे सत्ता में आ जाएंगे इसलिए हमें जनता से 'ऊंचे वादे' करने का सुझाव दिया गया। हालांकि वैसे न तो इस कथित संवाद की तारीख और न ही यह बात कि वे किस सरकार का जिक्र कर रहे हैं, स्पष्ट है। भाजपा महाराष्ट्र और केंद्र दोनों जगह सत्ता में है।
 
शो के दौरान गडकरी ने कहा कि अब हम सत्ता में हैं। जनता हमें अब उन वादों की याद दिलाती है, जो हमने किए थे। हालांकि इन दिनों हम उन पर सिर्फ हंसते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। गडकरी का यह इंटरव्यू कुछ दिनों पहले एक मराठी चैनल पर दिखाया गया था। गडकरी के साथ अभिनेता नाना पाटेकर भी नजर आ रहे हैं।
 
वीडियो को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर साधा निशाना : वीडियो को राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने ट्वीट किया कि गडकरी ने सही कहा। लोग भी सोचते हैं कि सरकार ने उनके सपनों और आकांक्षाओं को अपने लालच का शिकार बनाया। गडकरी की पूरी बातचीत मराठी भाषा में है, हालांकि साथ में नीचे अंग्रेजी में उनकी बात को समझाया गया है। अभी इस वीडियो पर भाजपा की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
ये भी पढ़ें
जम्मू-कश्मीर : स्थानीय निकाय चुनाव में दूसरे चरण का मतदान