बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. MSP increased under the Narendra Modi led government
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 21 मार्च 2025 (15:59 IST)

कई फसलों पर MSP बढ़ा, किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में विभिन्न फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ा है तथा सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Narendra Modi
MSP increased : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में विभिन्न फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ा है तथा सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
अब किसानों के खातों में सीधे वित्तीय सहायता दी जाती है : भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह ने वर्ष 2025-26 के लिए कृषि मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि सरकार ने कृषि को प्रौद्योगिकी के साथ जोड़ा है और अब किसानों के खातों में सीधे वित्तीय सहायता दी जाती है।ALSO READ: Farmers Protest : शंभू बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों को पंजाब पुलिस ने खदेड़ा, केंद्र सरकार से नेताओं की बातचीत विफल
 
किसानों की आय बढ़ाने पर जोर : राजस्थान के झालावाड़-बारां से लोकसभा सदस्य सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र में सतत विकास और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने फसल बीमा योजना का आधार पंचायत स्तर पर बनाया है जबकि पहले तहसील स्तर पर होता था। उनका कहना था कि खरीफ और रबी की फसलों पर एमएसपी को बढ़ाया गया है।ALSO READ: आंध्र प्रदेश के किसानों को क्यों रुला रही है लाल मिर्च
 
हर खेत को पानी, हर हाथ को काम : सिंह ने कहा कि हमने 'हर खेत को पानी, हर हाथ को काम' की भावना से काम किया है। हमारा यह प्रयास होगा कि किसान विकसित हों तथा किसान की आय बढ़े, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है।ALSO READ: चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन से पहले पंजाब पुलिस की किसान नेताओं के घर ‘छापेमारी’
 
तृणमूल कांग्रेस की शताब्दी रॉय ने पश्चिम बंगाल में किसानों के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण जूट उद्योग संकट का सामना कर रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
निजी अंग पकड़ना, कपड़े उतारने की कोशिश करना दुष्कर्म नहीं, कठघरे में जज साहब, जनता ने पूछा तो क्या एक्शन लेगी सुप्रीम कोर्ट