बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Modi minister on Rohingya Muslims
Written By
Last Modified: शनिवार, 4 जनवरी 2020 (15:43 IST)

मोदी के मंत्री बोले- अगला कदम रोहिंग्या के खिलाफ, करेंगे बाहर

Modi minister
जम्मू। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि संसद में पास होते ही CAA जम्मू कश्मीर के साथ ही पूरे देश में लागू हो गया है। उन्होंने कहा कि CAA के बाद अगला कदम रोहिंग्याओं पर होगा। उन्हें यहां से जाना ही होगा। हम उनके निर्वासन को लेकर पूरी तैयारी करेंगे।
 
जम्मू-कश्मीर में नागरिकता संशोधन कानून लागू किए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने साफ किया कि जिस दिन सीएए कानून संसद से पास कर दिया गया उसी दिन से यहां पर यह लागू हो गया था। सरकार का अगला कदम रोहिंग्या शरणार्थियों के निर्वासन के बारे में होगा ताकि वे नागरिकता के नए कानून के तहत अपने आप को सुरक्षित न कर सकें।
 
उन्होंने इस बात की जांच कराने की मांग की कि कैसे रोहिंग्या शरणार्थी कैसे पश्चिम बंगाल के कई इलाकों से होते हुए जम्मू के उत्तरी इलाके में आकर बस गए। उन्होंने कहा कि रोहिग्याओं को देश से जाना ही होगा। इस दिशा में काम चल रहा है।