• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mercury will fall in Madhya Bharat from today
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 11 नवंबर 2022 (08:32 IST)

Weather Updates: आज से गिरेगा मध्यभारत में पारा, अनेक राज्यों में वर्षा भी संभावना

Weather Updates: आज से गिरेगा मध्यभारत में पारा, अनेक राज्यों में वर्षा भी संभावना - Mercury will fall in Madhya Bharat from today
नई दिल्ली। निम्न दबाव का क्षेत्र अब श्रीलंका तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी तक फैला हुआ है। इसके और तेज होने और उत्तर-पश्चिम दिशा में तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने की संभावना है। आज शुक्रवार से मध्यभारत में पारा गिरने की शुरुआत होगी।
 
 
एक ट्रफ रेखा बंगाल की मध्य खाड़ी से बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक औसत समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर फैली हुई है। पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर पर पछुआ हवाओं में एक ट्रफ रेखा के रूप में देखा जा रहा है।
 
पिछले 24 घंटों के की मौसमी गतिविधि:  पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उत्तरी द्वीपों लक्षद्वीप के दक्षिणी हिस्सों और दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तटीय तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट, केरल, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश और पूर्वोत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई।
 
अगले 24 घंटों की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। रायलसीमा और केरल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।
 
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लक्षद्वीप में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर में छिटपुट हल्की बर्फबारी हो सकती है। शुष्क और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं की शुरुआत के साथ 11 और 12 नवंबर को उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान गिर सकता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
बड़ी सफलता, लैब में बने रेड ब्लड सेल दिलाएंगे आनुवंशिक बीमारियों से निजात