शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Updates : Parliament
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (12:20 IST)

Live Updates : संसद में बोले स्वास्थ्‍य मंत्री मांडविया, कोरोना पर भी राजनीति हुई

Live Updates :  संसद में बोले स्वास्थ्‍य मंत्री मांडविया, कोरोना पर भी राजनीति हुई - Live Updates : Parliament
नई दिल्ली। संसद में गतिरोध पर भाजपा सांसदों ने शुक्रवार को संसद के बाहर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन पर निलंबित सांसदों ने सवाल उठाए। पल-पल की जानकारी..


11:51 AM, 3rd Dec
-कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कोरोनाकाल में देश में राजनीति की गई।
-स्वास्थ्‍य मंत्री मांडविया ने कहा, देश में ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाया।
-सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है।
 

11:47 AM, 3rd Dec
-आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा- ये एक ऐसी जगह है, जहां हम शांतिपूर्वक सॉलिडेरिटी के लिए बैठे हैं। भाजपा सांसदों को यहां क्यों आना था। मैं मानता हूं इन्होंने तय कर लिया है कि एक लोकतंत्र की व्यवस्था इस देश में न रहे, एक व्यक्ति के हाथ में ही व्यवस्था रहे।
-कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने भी की भाजपा सांसदों के प्रदर्शन की आलोचना।

11:46 AM, 3rd Dec
-संसद में गतिरोध पर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन।
-भाजपा सांसद जफर इस्लाम ने कहा- जिस तरह कांग्रेस और विपक्ष हैं, हम उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। लोकतंत्र में एक प्रक्रिया होती है। हम चाहते हैं कि सदन में बहस हो, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उनको सद्बुद्धि मिले, हम इसकी कामना कर रहे हैं।

11:45 AM, 3rd Dec
-12 सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर विपक्षी नेताओं ने संसद परिसर में धरना दिया।
-शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही सांसदों के निलंबन पर संसद में गतिरोध।