बुधवार, 23 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol and diesel released
Written By
Last Updated : बुधवार, 10 मई 2023 (10:38 IST)

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के दामों में हुई गिरावट, पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी

Petrol Diesel
Petrol Diesel Prices: नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमत में अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में आज भी हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) 0.27 फीसदी टूटा और वह 73.51 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं।
 
उत्तर प्रदेश में आज पेट्रोल 28 पैसे और डीजल 27 पैसे सस्ता बिक रहा है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 46 और डीजल 43 पैसे नीचे आ गया है। बिहार में भी पेट्रोल की कीमत में 49 पैसे की गिरावट है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत गिरी है, वहीं हिमाचल में पेट्रोल 68 पैसे और डीजल 60 पैसे महंगा हो गया है। इसके अलावा झारखंड और कर्नाटक में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में उछाल है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.66 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.66,  पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और
पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
बीएसई में उतार-चढ़ावभरे कारोबार में बाजार ने शुरुआती बढ़त को गंवाया, सेंसेक्स में रही गिरावट