जयललिता अपने प्रशंसकों में बेहद लोकप्रिय थी। उनके निधन की खबर राज्य में आग की तरह फैली। सैकड़ों लोग रोते बिलखते अस्पताल के आसपास पहुंच गए। समर्थकों का रो रोकर बुरा हाल है। अम्मा के पार्थिव शरीर को राजाजी भवन ले जाने की बात पता चलते ही वहां हजारों लोग इकट्ठा हो गए।