गुरुवार, 20 मार्च 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Jamui News Tension between two parties in Jamui, Bihar
Last Updated : सोमवार, 17 फ़रवरी 2025 (11:56 IST)

Jamui News: बिहार के जमुई में दो पक्षों में तनाव, ईंट-पत्थर चले, इंटरनेट बंद

Jamui News: बिहार के जमुई में दो पक्षों में तनाव, ईंट-पत्थर चले, इंटरनेट बंद - Jamui News Tension between two parties in Jamui, Bihar
जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के बलियाडीह में रविवार की रात दो पक्षों में तनाव देखने को मिला। ईंट-पत्थर चलाए गए। इस घटना में जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सह जमुई जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। कई और लोगों के भी जख्मी होने की खबर है।

बताया जाता है कि बलियाडीह में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष की ओर से हमला कर दिया गया। महिला संयोजिका खुशबू पांडेय को भी चोट लगी है। उन्हें घायल अवस्था में बंधक बना लिया गया था। हमलावरों ने ईंट-पत्थर से उप मुख्य पार्षद नीतीश कुमार की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। नीतीश कुमार की पिटाई भी की गई। इससे उनका सिर फट गया। उन्हें इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया।

कई लोग गांव छोड़कर हो गए फरार : घटना की जानकारी मिलते ही जमुई के पुलिस कप्तान मदन कुमार आनंद दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे बलियाडीह गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया। दर्जनों घरों में ताला लटका होने पर पता चला कि दूसरे पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घायल खुशबू पांडेय ने बताया कि हमले के वक्त वो 20-25 मिनट गाड़ी में ही छुपी रहीं। उन्होंने कहा कि वे बलियाडीह गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के लिए पहुंचीं थीं।

इंटरनेट सेवा बंद कर दी : इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जमुई एसपी के निर्देश पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस बलियाडीह और इसके आसपास के इलाके में कैंप कर रही है। जमुई एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। पुलिस कुछ संदिग्धों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। वहीं जमुई जिलाधिकारी ने तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। दो पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

10 से अधिक युवक घायल हो गए : बताया जा रहा है कि रविवार की शाम धार्मिक संगठन के करीब 30 युवक झाझा के बलियाडीह में भगवान का पाठ कर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के मोहल्ला के पास दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें स्कॉर्पियो में सवार 10 से अधिक युवक घायल हो गए। आननफानन में इनके साथ वाले अन्य युवकों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद नीतीश साह, धार्मिक संगठन के संयोजक खुशबू पांडे और इनके सहयोगी के रूप में हुई है। सोमवार सुबह से जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी प्रखंड में बाजार बंद कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Edited By: Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
MP: 1 अप्रैल से नए लो alcoholic beverage bars खुलेंगे, 19 स्थानों पर शराब की बिक्री बंद होगी