• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. India-Pakistan war predicte
Written By
Last Updated : बुधवार, 5 अक्टूबर 2016 (16:36 IST)

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की भविष्यवाणी कितनी सच?

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की भविष्यवाणी कितनी सच? - India-Pakistan war predicte
कुछ समय पहले अहमदाबाद के ज्योतिष व्यापक लोढ़ा ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव, भारत पर आतंकवादी हमले और फिर भारत द्वारा 3 अक्टूबर के पहले पाकिस्तान पर छोटा हमला करने की भविष्यवाणी की थी। उनकी यह भविष्यवाणी सच साबित हुई और इसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस वक्त उनकी इस भविष्यवाणी के चर्चे आम हो चले हैं। 
हालांकि इस भविष्यवाणी में उन्होंने आगे लिखा था कि 10 अक्टूबर से लेकर 18 नवम्बर तक ग्रहों की चाल ऐसी है कि भारत पाकिस्तान के ऊपर कभी भी हमला कर सकता है। इस हमले का जवाब पाकिस्तान भी देगा। व्यापक लोढ़ा की भविष्यवाणियां अनुसार 15 से 25 अक्टूबर के बीच भारत पाकिस्तान पर बड़ा हमला करेगा। इस बीच पाकिस्तान के किसी बड़े राजनेता की ह्त्या हो सकती है जिसके चलते पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल होगी। दिसंबर तक पाकिस्तान में आर्मी अपने हाथ में सत्ता ले लेगी। 2020 तक पाकिस्तान के तीन टुकड़े हो जाना चाहिए। ऐसे में पाकिस्तान भारत के खिलाफ रासायनीक हथियार का इस्तेमाल करेगा। हालांकि इस भविष्यवाणी में कितनी सचाई है यह हम नहीं बता सकते।
 
जरूर पढ़ें...
 
लोढा के अनुसार 14 अक्टूबर से 15 नवम्बर के बीच भारत इस तरह से अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगा कि दूसरे कई देशों को सामने आकर भारत को शांत करना पड़ेगा। हालांकि विषयोग के चलते यदि भारत ने पाकिस्तान का सफाए किए बिना लड़ाई बद कर दी तो उसे पछताना होगा। व्यापक लोढ़ा ने ये भविष्यवाणी भारत, पाकिस्तान और नरेंद्र मोदी की कुंडली के आधार पर की है। उनकी यह भविष्यवाणी एक अखबार में प्रकाशित हुई थी।
यदि आगे भी यह भविष्यवाणी सच हुई तो? 
लोढ़ा के अनुसार 14 अक्टूबर से 15 नवम्बर के बीच भारत इस तरह से अपनी ताकत दिखाएगा कि पाकिस्तान घुटनों के बल होगा। ऐसे में दूसरे कई देश सामने आकर भारत को शांत करेंगे। लोढ़ाजी का कहना है कि 10 अक्टूबर के बाद से भारत-पाक के बीच में तनाव काफी बढ़ जाएगा और हो सकता है कि 15 से 25 अक्टूबर के बीच भारत, पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ दे। हालांकि पाकिस्तान, भारत के साथ निर्णायक युद्ध नहीं चाहता है वह तो छद्म युद्ध के माध्यम से कश्मीर को जैसे तैसे भारत से हासिल करना चाहता है।
 
पाकिस्तान, भारत को एटम बम की धमकी भी दे चुका है। हालांकि वह जानता है कि वह ऐसा करने में सक्षम नहीं है। यदि भारत ने कोई हमला किया तो पाकिस्तान भारत से बदला लेने के लिए देश में बड़े पैमाने पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे सकता है जिसके जवाब में भारत, पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा युद्ध कर सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि दिसंबर तक पाकिस्तान में आर्मी रूल भी लग सकता है और पाकिस्तान भारत के खिलाफ रासायनीक हथियार का प्रयोग भी कर सकता है।
 
विष योग से बचना भी जरूरी है: 
लोढ़ा के अनुसार इस बार भी हर बार की तरह विष योग है। जैसे पहले 65 और 71 के युद्ध में जीत कर भी भारत राजनीकि स्तर पर हार गया था। उसने बीच में ही युद्ध विराम की घोषणा करके अपनी भूमि का बहुत बड़ा भू भाग खो दिया था। एक लाख सैनिकों को गिरफ्तार करने के बाद भी कश्मीर समस्या का हल नहीं निकाल सके। इसी तरह इस बार भी कहीं ऐसा न हो?
 
विष योग के कारण भारत को विश्वास घात का सामना करना होगा। भारत के साथ हो सकता है कि इस बार भी पाकिस्तान विश्वाघात करे। इसलिए भारत को इस बार दुश्मन की चाल को समझ कर उसे पूरी तरह नेस्तनाबूद करना जरूरी होगा तभी भारत का भविष्य सुरक्षित रह पाएगा।

साभार : सोशल मीडिया