शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. India-China relations
Written By
Last Modified: शनिवार, 30 सितम्बर 2017 (20:55 IST)

चीन ने भारत के साथ संबंधों पर दिया यह बयान...

चीन ने भारत के साथ संबंधों पर दिया यह बयान... - India-China relations
नई दिल्ली। डोकलाम विवाद खत्म होने के करीब एक माह बाद चीन ने कहा है कि पुरानी बातों को छोड़ कर दोनों देशों को संबंधों का नया अध्याय शुरू करने की जरूरत है। इतिहास हमें बहुत कुछ समझा सकता है। इतिहास के कंधों पर खड़े होकर हम वर्तमान के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं।
                
भारत में चीन के राजदूत ली झाओहुई ने चीनी गणतंत्र की स्थापना की 68वीं सालगिरह पर कल रात यहां आयोजित समारोह में कहा भारत और चीन के लिए अब आवश्यक हो गया है कि दोनों देश पुरानी बातों को भुलाकर संबंधों के नये अध्याय की शुरुआत करें। इतिहास हमें बहुत कुछ समझा सकता है। इतिहास के कंधों पर खड़े होकर हम वर्तमान के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं।
         
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा चीनी राष्ट्रपति शी जिनफिंग की ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में हुई मुलाकात के बाद पर सहयोग के संदेश का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा हमें मिलकर नाचना चाहिए। हमें बराबरी पर खड़ा होकर एक और एक ग्यारह बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत का सबसे बड़ा कारोबारी सहयोगी चीन रहा है और दोनों देशों ने द्विपक्षीय सहयोग और संबंधों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसे बढावा दिया है।
              
इस बीच उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में जवानों के साथ दशहरा मना रहे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा है डोकलाम को लेकर गतिरोध था लेकिन अब इसे बातचीत के जरिए सुलझा दिया गया है। दोनों का रुख सकारात्मक रहा है। मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मुंबई हादसा : नंबर चिपकाने को लेकर डॉक्टर की पिटाई