गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. HD Deve Gowda, Janata Party (S), Lok Sabha Elections 2019
Written By
Last Modified: शनिवार, 31 मार्च 2018 (00:16 IST)

'मैं 2019 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा' : देवगौडा

'मैं 2019 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा' : देवगौडा - HD Deve Gowda, Janata Party (S), Lok Sabha Elections 2019
हासन। पूर्व प्रधानमंत्री एवं जनता पार्टी (एस) के सुप्रीमो एचडी देवगौडा ने संकेत दिया है कि वे चुनावी राजनीति को अलविदा कह सकते हैं और 2019 में हासन से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। गौडा ने आज यहां कहा, वह व्हीलचेयर पर संसद भवन नहीं जाना चाहेंगे। वह इस पर लोगों और पार्टी से सुझाव लेंगे और अगर पार्टी के अन्य किसी सदस्य ने दिलचस्पी नहीं ली तो उनका पोता प्रजवाल हासन से चुनाव लड़ेगा।


गौडा ने यह संकेत दिए के उनके स्थान पर उनका पोता प्रजवाल चुनाव लड़ेगा। मुख्य सचिव रत्ना प्रभा के सेवा विस्तार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा सुश्री प्रभा को चुनाव के दौरान हें निष्पक्ष रूप से काम करना चाहिए अन्यथा उनकी पार्टी चुनाव आयोग के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराएगी।

उन्होंने जद (एस) का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी छोड़ने वालों के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए। उनका एकमात्र उद्देश्य उनके पुत्र और जद (एस) प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी को फिर मुख्यमंत्री बनाना था। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों को जद (एस) कोई ज्यादा महत्व नहीं देगी।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य प्रदेश में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बिना सरकार बनाना था। चुनाव होने में अभी 45 दिन बाकी हैं और वे पूरे राज्य को दौरा करेंगे। उन्होंने माना कि पार्टी की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है लेकिन इससे चुनावी लड़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
वरुण गांधी ने बाबा रामदास के साथ ली सेल्फी, बोले...