• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Gujrat number 1 in Start UP India mission
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 20 दिसंबर 2018 (16:50 IST)

बड़ी खबर, स्टार्टअप इंडिया अभियान में गुजरात नंबर वन

Gujrat
नई दिल्ली। युवाओं को स्वरोजगार देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी अभियान स्टार्टअप इंडिया में गुजरात ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और उसके बाद कर्नाटक, केरल, ओडिशा और राजस्थान का नंबर हैं।
 
औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग ने गुरुवार को यहां स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाले राज्यों की सूची जारी की। इस सूची में गुजरात को सर्वश्रेष्ठ राज्य का सम्मान दिया गया है जबकि कर्नाटक, केरल, ओडिशा और राजस्थान के प्रदर्शन को श्रेष्ठ कहा गया है।
 
सूची में आंध्रप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और तेलंगाना को ‘नेतृत्वकर्ता’ कहा गया है। इसके अलावा हरियाणा,हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल को संभावित नेतृत्व बताया गया है। असम, दिल्ली, गोवा, जम्मू- कश्मीर, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु औैर उत्तराखंड को उभरते हुए राज्यों का दर्जा दिया गया है तथा चंडीगढ़, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, पुड्डुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा को शुरुआत करने वाले राज्य कहा गया है।
 
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल माहौल बनाने वाले 15 अधिकारियों को ‘चैंपियन’ का खिताब दिया गया है। (वार्ता)