• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. great grandson on c rajgopalachari cr kesavan joins bjp
Written By
Last Updated : शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (15:45 IST)

राजगोपालाचारी के प्रपौत्र सीआर केसवन भाजपा में शामिल

राजगोपालाचारी के प्रपौत्र सीआर केसवन भाजपा में शामिल - great grandson on c rajgopalachari cr kesavan joins bjp
नई दिल्ली। प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और भारत के अंतिम गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी के प्रपौत्र सीआर केसवन शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस में रह चुके केसवन ने जन-केंद्रित नीतियों और भ्रष्टाचार मुक्त तथा समावेशी शासन के साथ भारत में व्यापक परिवर्तन की शुरुआत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की।
 
तमिलनाडु के रहने वाले केसवन ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। हालिया ‘काशी-तमिल संगमम’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास तथा परंपराओं का विभिन्न कार्यक्रमों के साथ जश्न मनाया जा रहा है। केसवन ने सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी से निपटने की सराहना करते हुए कहा कि इससे दुनिया में भारत की छवि मजबूत हुई।
 
वह केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर सिंह ने देश के लिए राजगोपालाचारी के योगदान का हवाला दिया और आरोप लगाया कि आजादी के बाद उन्हें दरकिनार कर दिया गया तथा इतिहास से गायब कर दिया गया क्योंकि ‘‘एक परिवार ने यह कहने की कोशिश की कि उन्होंने सब कुछ किया।
 
सिंह ने कहा कि केसवन भाजपा और तमिलनाडु की राजनीति में एक मजबूत आवाज होंगे। पिछले कुछ दिनों में, दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों के नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। केरल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी भाजपा में शामिल हो गए।
ये भी पढ़ें
बीमारी ठीक करने के नाम पर की डेढ़ करोड़ की ठगी, तांत्रिक सहित 4 गिरफ्तार