बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Flood in Kerala, Indian Navy, Rescue of Pregnant Women
Written By
Last Updated : शनिवार, 18 अगस्त 2018 (10:58 IST)

केरल में बाढ़ के बीच भारतीय नौसेना की जांबाजी से गूंजी किलकारी, गर्भवती महिला को किया रेस्क्यू

केरल में बाढ़ के बीच भारतीय नौसेना की जांबाजी से गूंजी किलकारी, गर्भवती महिला को किया रेस्क्यू - Flood in Kerala, Indian Navy, Rescue of Pregnant Women
केरल पिछले 100 साल के इतिहास में सबसे विनाशकारी बाढ़ के कहर से जूझ रहा है। बाढ़ से लोग हलाकान हो गए हैं। हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है। लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया जा रहा है, इसी बीच भारतीय नौसेना की जांबाजी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राहत कार्य के बीच भारतीय नौसेना एक गर्भवती महिला को एयरलिफ्ट कर रही है।


वॉटर बैग के लीक होने के बाद इस महिला को बचाने के लिए नेवी हेलीकॉप्टर से उसे एयरलिफ्ट किया गया है। रेस्क्यू के बाद गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 25 साल की महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है।

नौसेना के ट्वीट में मिशन को सफल बताते हुए कहा गया कि एयरलिफ्ट करने के बाद एक डॉक्टर ने महिला की स्वास्थ्य जांच भी की। तबाही के चलते फसल और संपत्तियों समेत कुल 8 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है, वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के अनुसार राज्य में 2.25 लाख लोग 1,568 राहत शिविरों में रह रहे हैं।

अकेले त्रिशूर और एर्नाकुलम में ही 50 हजार से ज्यादा लोगों ने आसरा लिया है। मौसम विभाग के द्वारा राज्य के 14 में से 13 जिलों में फिर से रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। 
ये भी पढ़ें
इमरान खान का शपथ ग्रहण समारोह, सिद्धू के बहाने पाकिस्तान ने की यह घटिया हरकत