सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. FIR on 32 employees of Tihar Jail
Written By
Last Updated : मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021 (22:53 IST)

तिहाड़ जेल के 32 कर्मचारियों पर FIR, चंद्रा बंधुओं के साथ की थी सांठगांठ

Tihar Jail
नई दिल्‍ली। दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आज भ्रष्‍टाचार निरोधक कानून की विभिन्‍न धाराओं के तहत तिहाड़ जेल के 32 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जेल प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों और केंद्रीय गृह मंत्रालय को इनके निलंबन की कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।

खबरों के अनुसार, क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को यह कार्रवाई तिहाड़ जेल प्रशासन के अधिकारियों के जेल में बंद यूनिटेक के पूर्व प्रवर्तकों संजय और अजय चंद्रा के साथ सांठगांठ को लेकर की है। दरअसल, ईडी ने खुलासा किया था कि चंद्रा बंधु जेल से अपना कारोबार चला रहे हैं।

उच्‍चतम न्‍यायालय ने गृह मंत्रालय को पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना की रिपोर्ट में जेल प्रबंधन बढ़ाने के संबंध में दिए गए सुझाव का पालन करने का भी निर्देश दिया था। ईडी की रिपोर्ट पर उच्‍चतम न्‍यायालय ने चंद्रा बंधुओं को तिहाड़ जेल से मुंबई की 2 जेलों में भेजने का निर्देश दिया था।

करीब 2 माह पहले 26 अगस्त को शीर्ष अदालत ने चंद्रा बंधुओं को तिहाड़ जेल से महाराष्ट्र में मुंबई की आर्थर रोड जेल और तलोजा जेल स्थानांतिरत करने का निर्देश दिया था।
ये भी पढ़ें
गोमुख ट्रैक पर हरियाणा के पूर्व गृह सचिव की अचानक बिगड़ी तबीयत, SDRF ने किया रेस्क्यू