गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Fall in crude oil prices
Written By
Last Updated : शनिवार, 24 जून 2023 (10:32 IST)

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, जानिए क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

Latest prices of petrol-diesel
नई दिल्ली। आज शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.35 डॉलर गिरकर 69.16 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रूड 0.29 डॉलर गिरकर 73.85 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। राजस्थान में पेट्रोल 66 पैसे और डीजल 59 पैसे सस्ता हुआ है।
 
महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 65 और डीजल की कीमत 62 पैसे नीचे आई है। पंजाब और तेंलगाना में पेट्रोल-डीजल का भाव गिरा है। दूसरी ओर गुजरात में पेट्रोल 47 पैसे और डीजल 49 पैसे महंगा हो गया है। हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल 32 पैसे और डीजल 28 पैसे महंगा हुआ है। केरल और झारखंड में भी पट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ी है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.74 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.92 और डीजल 90.08, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.42 और डीजल 94.86, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
जहां भी जाता हूं, सबको लगता है मोदी ही सही आदमी है, अमेरिका में ये क्या कह दिया पीएम मोदी ने?