• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. ED questioning Sonia Gandhi, congress protest from road to parliament
Written By
Last Updated : गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (16:20 IST)

सोनिया गांधी से ED ने करीब 2.30 घंटे की पूछताछ, सड़क पर विरोध प्रदर्शन

सोनिया गांधी से ED ने करीब 2.30 घंटे की पूछताछ, सड़क पर विरोध प्रदर्शन - ED questioning Sonia Gandhi, congress protest from road to parliament
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब ढाई घंटे पूछताछ की। सोनिया से पूछताछ को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में कांग्रेस को 12 अन्य विपक्षी दलों का भी साथ मिला। 
  • सोनिया गांधी से आज पूछताछ खत्म, ED ने करीब ढाई घंटे की पूछताछ।
  • ED ने सोनिया गांधी के अनुरोध पर आज का सत्र खत्म कर दिया, कांग्रेस नेता हाल ही में कोविड से उबरी हैं।
  • सोमवार को फिर कांग्रेस अध्यक्ष से पूछताछ कर सकती है ED।
  • सोनिया से सवाल पर कई शहरों में कांग्रेस का प्रदर्शन। कई स्थानों पर ट्रेनें भी रोकी।
  • बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार में लगाई आग। 
  • ईडी की महिला अधिकारी ने की कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ।
  • सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को देखते हुए प्रियंका गांधी दवाइयां साथ लेकर गई थीं। पूछताछ स्थल पर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई थी। 
  • प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम, अजय माकन, राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को पुलिस ने हिरासत में लिया। 
  • दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। रोकने के लिए वाटर कैनन का भी प्रयोग किया। 
  • कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी दिखाना चाहती है कि वह शक्तिशाली है। हम संसद में महंगाई का मुद्दा उठाना चाहते हैं, लेकिन वे बातचीत को तैयार नहीं हैं। अब हम केन्द्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा उठा रहे हैं। 
  • सोनिया गांधी से पूछताछ को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नाना पटोले के नेतृत्व में मुंबई में भी प्रदर्शन किया।
  • कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि सोनिया गांधी से पूछताछ राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है। कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया से पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन किया। 
  • पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से कांग्रेस और उसके नेता और कार्यकर्ता झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया जी को पूछताछ को बुलाए जाने की मैं निंदा करता हूं। बेहतर होता कि उनके आवास पर जाकर उनका बयान लेते। गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति में दुश्मन नहीं होना चाहिए। ये लोग विपक्ष को दुश्मन मानते हैं। पहले ये कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे, अब ये ‘विपक्ष मुक्त भारत’ चाहते हैं।
  • कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने दावा किया कि जब भी मोदी जी और अमित शाह की घेराबंदी हो जाती है तो एजेंसियों को आगे कर दिया जाता है। साजिश है हमें चुप करवाने की। हमें रोकने का षडयंत्र है। इनकी नीयत है, विपक्ष मुक्त भारत की।