• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Earthquake tremors in Delhi NCR, epicenter was in Uttar Pradesh
Written By
Last Modified: बुधवार, 22 फ़रवरी 2023 (14:14 IST)

दिल्ली NCR में भूकंप के झटके, उत्तर प्रदेश में था केन्द्र

दिल्ली NCR में भूकंप के झटके, उत्तर प्रदेश में था केन्द्र - Earthquake tremors in Delhi NCR, epicenter was in Uttar Pradesh
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार दोपहर भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। भूकंप का केन्द्र उत्तर प्रदेश में था।
 
जानकारी के मुताबिक दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। भूकंप का केन्द्र उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बताया गया है। 
 
विशेषज्ञों की चेतावनी : विशेषज्ञों ने मंगलवार को ही चेतावनी दी है कि भारत के हिमालयीन क्षेत्र में तुर्किए जैसा विनाशकारी भूकंप आ सकता है। उत्तराखंड में बीते 100 से अधिक वर्षों से अभी 8 और उससे अधिक तीव्रता के बड़े भूकंप नहीं आए हैं।
 
1991 में उत्तरकाशी और 1999 में चमोली जिले में रिक्टर स्केल पर 6.8 तीव्रता के दो भूकंप जरूर आए थे। वैसे उत्तराखंड के किसी न किसी जिले में कम तीव्रता के भूकंप की लगातार खबरें आती रहती हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में तुर्किए में आए भूकंप में हजारों की संख्या में लोगों की मौत हो गई थी। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
ये भी पढ़ें
नेवार्क से दिल्ली आ रहे Air India के विमान में तेल रिसा, आपात स्थिति में स्टॉकहोम में उतारा