रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi, Tourism, Favorite Places in the World
Written By
Last Updated : बुधवार, 21 मार्च 2018 (21:10 IST)

दुनिया में घूमने की दिल्ली 22वीं सबसे पसंदीदा जगह

दुनिया में घूमने की दिल्ली 22वीं सबसे पसंदीदा जगह - Delhi, Tourism, Favorite Places in the World
मुंबई। वर्ष 2018 के लिए नई दिल्ली को दुनिया में घूमने वाली 22वीं सबसे पसंदीदा जगह चुना गया है। एशिया में दिल्ली का स्थान आठवां है।


यात्रा जानकारी देने वाली ऑनलाइन कंपनी ट्रिप एडवाइजर द्वारा जगहों (डेस्टिनेशेनों) के लिए बनाई जाने वाली ‘ट्रैवलर्स चॉइस रैंकिंग’ में दिल्ली को यह स्थान मिला है। इस सूची में दुनिया में शीर्ष स्थान पेरिस (फ्रांस) का रहा। उसके बाद लंदन (ब्रिटेन), रोम (इटली), बाली (इंडोनेशिया) और क्रीट (यूनान) का स्थान रहा।

कंपनी ने यहसूची उसकी साइट पर किए जाने वाले सर्च के आंकड़ों, स्थानों और खाने की जगहों की समीक्षा और उनकी रेटिंग इत्यादि का आकलन करके बनाई है। इसे पूरे एक साल की अवधि में जुटाए गए आंकड़ों के विश्लेषण से तैयार किया गया है।

इस सूची में दुनियाभर की 402 में से 42 शहरों को चुना गया है। एशिया की सूची में आठवे स्थान पर नई दिल्ली, नौंवे पर गोवा और 16वें पर जयपुर है जबकि एशिया में पहले स्थान पर बाली रहा है। (भाषा)