• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi: Over 50 lakh vehicles deregistered by transport department
Written By
Last Modified: बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (11:27 IST)

एक्शन में दिल्ली परिवहन विभाग, 10 माह में 50 लाख से अधिक वाहनों का पंजीकरण रद्द

एक्शन में दिल्ली परिवहन विभाग, 10 माह में 50 लाख से अधिक वाहनों का पंजीकरण रद्द - Delhi: Over 50 lakh vehicles deregistered by transport department
नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन विभाग इस साल अब तक 50 लाख से अधिक वाहनों का पंजीकरण रद्द कर चुका है। जिन वाहनों का पंजीकरण रद्द किया गया है, उनमें 10 साल से अधिक पुराने डीजल और 15 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल वाहन शामिल हैं। एक साल में वाहनों का पंजीकरण रद्द करने की यह सबसे बड़ी संख्या है।
 
आंकड़ों के अनुसार 2018 से 2022 के बीच 53,38,045 वाहनों का पंजीकरण रद्द किया गया था। इस साल 17 अक्टूबर तक 50,25,447 वाहनों का पंजीकरण रद्द किया जा चुका है।
 
साल 2018 में, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में क्रमशः 10 साल और 15 साल से पुराने डीजल व पेट्रोल वाहनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
21 अक्टूबर को पीएम नरेन्द्र मोदी का केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम पहुंचने का कार्यक्रम तय