• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. deepa karmakar vault woman tweeted rape threates
Written By

दीपा करमाकर के वॉल्ट पर लिखने वाली महिला को रेप की धमकी

दीपा करमाकर के वॉल्ट पर लिखने वाली महिला को रेप की धमकी - deepa karmakar vault woman tweeted rape threates
भारतीय खेलों की स्थिति पर सवाल उठाने वाली महिला को ऑनलाइन रेप की धमकी मिली थी। इन धमकियों से भयभीत महिला ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार की। सुषमा स्वराज ने राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे को इस बारे में बताया। जिसकी बाद पुलिस हरकत में आई। 


 
 
जयपुर में रहने वाली इस महिला को, रियो में मेडल के करीब पहुंच चुकी दीपा करमाकर पर ट्वीट करने के कारण ऑनलाइन धमकियां मिली थीं। अपनी शिकायत में महिला ने उन ट्विटर हैंडल का जिक्र किया जिनसे उसे धमकियां मिलीं थीं। 
 
इस महिला ने कई ट्वीट में दीपा करमाकर को लिखा था कि दूसरे देशों की जिमनास्टों को प्रोडुनोवा, जिसे द डेथ वॉल्ट कहा जाता है, परफॉर्म नहीं करना पड़ता। इस महिला ने अपनी ट्वीट में गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भी टैग किया था।   
ये भी पढ़ें
रेगिस्तान में दिखा एलियन (VIDEO)