• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Congress President Sonia Gandhi's mother Paola Maino passes away
Written By
Last Updated : बुधवार, 31 अगस्त 2022 (19:04 IST)

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का निधन

Sonia
इंदौर। कांग्रेस की अं‍तरिम अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की मां श्रीमती पाओला माइनो का निधन गत 27 अगस्त को हो गया। मंगलवार को यानी 30 अगस्त को श्रीमती माइनो का अंतिम संस्कार इटली में किया गया। 
 
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्‍वीट कर बताया कि श्रीमती गांधी की माताजी का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार इटली में किया गया। श्रीमती गांधी मूल रूप से इटली की रहने वाली हैं।

सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए इस समय विदेश में हैं। उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी गए हैं।

मोदी की शोक संवेदनाएं : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीमती सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि उनकी आत्मा को शांति मिले। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ हैं।

"Smt Sonia Gandhi’s mother, Mrs. Paola Maino passed away at her home in Italy on Saturday the 27th August, 2022. The funeral took place yesterday," tweets Jairam Ramesh, General Secretary in-charge Communications, Congress pic.twitter.com/2sdcBU6bjs