शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. China blamed the dispute on India, said- India should improve itself
Written By
Last Modified: बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (16:18 IST)

चीन ने विवाद का ठीकरा भारत पर फोड़ा, कहा- भारत खुद को सुधारे...

Indo-China tension
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। संसद में रक्षामंत्री राजनाथसिंह के बयान के बाद अब चीन के विदेश मंत्रालय ने पूरे विवाद का ठीकरा भारत पर ही फोड़ने की कोशिश की है। 
चीन के विदेश मंत्रालय ने भारत से आग्रह किया है कि वह अपनी गलतियों में जल्द से जल्द सुधार करे। चीन ने कहा है कि दोनों देशों की सीमा पर जो विवाद है, उसके लिए भारत ही जिम्मेदार है। 
दूसरी ओर, चीन एक तरफ भारत को दोषी ठहरा रहा है, वहीं पीछे से चीन ने पैंगोंग झील के किनारे चीन ने 10 हजार सैनिक भी तैनात कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें
सुरेश रैना के रिश्तेदारों पर हमले के मामले में 3 गिरफ्तार